Hadith for the World
Tap the image to view it full size
फ़ज़ीलतें तथा आदाब
Available in 20 languages
«अनस बिन मालिक- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः जिसने (घर से निकलते समय) कहाः 'بِسم الله تَوَكَّلتُ على اللهِ، وَلاَ حول ولا قُوَّة إِلَّا بالله' (अर्थात, अल्लाह के नाम से, मैंने अल्लाह पर भरोसा किया तथा अल्लाह के सिवा कोई शक्ति और कोई ताक़त नहीं है।) उससे कहा जाता हैः तुझे मार्ग दिखा दिया गया, तुझे राहत दे दी गई तथा तुझे सुरक्षित कर दिया गया और शैतान उससे दूर हट जाता है। अबू दाऊद में इतना अधिक है कि तो एक शैतान दूसरे शैतान से कहता हैः भला, तुम उस आदमी पर डोरे कैसे डाल सकोगे, जिसे मार्ग दिखा दिया गाय, राहत दे दी गई और सुरक्षा प्रदान कर दी गई?»

Meaning translation ·

Explanation

The meaning in a few plain lines

अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने इस हदीस में बताया है कि जब कोई व्यक्ति घर से निकलते समय कहता है : "باسم الله، توكلت على الله، لا حول ولا قوة إلا بالله" तो एक फ़रिश्ता उसे पुकार कर कहता है कि ऐ अल्लाह के बंदे! तुझे सत्य का मार्ग दिखा दिया गया, तुझे चिंता से मुक्त कर दिया गया और तुझे शत्रुओं से सुरक्षित कर दिया गया। यह सुन उसके साथ लगाया हुआ फ़रिश्ता उससे दूर हो जाता है। अतः एक दूसरा शैतान उस शैतान से कहता है : तुम भला एक ऐसे व्यक्ति को पथभ्रष्ट कैसे कर सकते हो, जिसे सत्य का मार्ग दिखा दिया गया, चिंताओं से मुक्त कर दिया गया और सभी शैतानों से सुरक्षित कर दिया गया? उसके इन शब्दों को पढ़ लेने के बाद तुम्हारी अब दाल नहीं गलने वाली।

Source
इसे तिर्मिज़ी ने रिवायत किया है। - इसे अबू दाऊद ने रिवायत किया है।
Download image

Saved at original quality