Hadith for the World
Tap the image to view it full size
अक़ीदा
Available in 19 languages
«अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अंहु) नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से रिवायत करते हुए कहते हैंः "अल्लाह ने जब मखलूक़ की सृष्टि की, तो एक किताब में, जो उसके पास अर्श पर है, लिख दियाः मेरी रहमत मेरे क्रोध पर हावी रहेगी।" एक रिवायत के शब्द हैंः "मेरी रहमत मेरे क्रोध पर हावी हो गई।" जबकि एक रिवायत में हैः "मेरी रहमत मेरे क्रोध से आगे रही।"»

Meaning translation ·

Explanation

The meaning in a few plain lines

सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह ने जब सारी सृष्टियों को पैदा किया, तो एक किताब में लिख दिया, जो उसके पास अर्श पर है : निश्चय ही मेरी रहमत मेरे क्रोध से अधिक तथा उसपर हावी रहेगी। उच्च अल्लाह का फ़रमान है : "तथा मेरी दया प्रत्येक वस्तु को समोए हुए है।" यह हदीस मुस्लिम को निराश न होने की प्रेरणा देती है।

Source
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।
Download image

Saved at original quality