Hadith for the World
Tap the image to view it full size
फ़ज़ीलतें तथा आदाब
Available in 21 languages
«अनस- रज़ियल्लाहु अन्हु- का वर्णन है कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फ़रमायाः मृतक के साथ तीन चीज़ें जाती हैं; उसके घर के लोग, उसका धन और उसका कर्म। फिर दो चीज़ें लौट आती हैं और एक साथ रह जाती है। उसके घर के लोग और धन वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है।»

Meaning translation ·

Explanation

The meaning in a few plain lines

इस हदीस का अर्थ यह है कि जब इनसान मर जाता है, तो उसके साथ उसे विदा करने वाले जाते हैं। उसके घर वाले क़ब्र के पास तक उसके साथ जाते हैं, उसका धन यानी उसके दास भी उसके साथ जाते हैं और उसका कर्म भी उसके साथ जाता है। फिर उसके घर वाले और उसका धन दोनों वापस आ जाते हैं और उसका कर्म उसके साथ रह जाता है। अब अगर वह अच्छा है, तो सब कुछ अच्छा है और वह बुरा है, तो सब कुछ बुरा ही बुरा है।

Source
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।
Download image

Saved at original quality