Hadith for the World
Tap the image to view it full size
अक़ीदा

अब्दुल्लाह बिन अम्र रज़ियल्लाहु अनहुमा का वर्णन है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया :

Available in 63 languages
«अब्दुल्लाह बिन अम्र रज़ियल्लाहु अनहुमा का वर्णन है कि अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया : "दया करने वालों पर दयावान अल्लाह दया करता है। तुम ज़मीन वालों पर दया करो, आकाश वाला तुमपर दया करेगा।"»

Meaning translation ·

Explanation

The meaning in a few plain lines

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम बता रहे हैं कि जो लोग दूसरों पर दया करते हैं, उनपर दयावान अल्लाह दया करता है, जिसकी दया के दायरे के विस्तार में सारी चीज़ें आ जाती हैं। यह वास्तव में इन्सान के लिए उसके कर्म का पूरा-पूरा बदला है। फिर अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इस धरती के ऊपर रहने वाली सभी चीज़ों, जैसे इन्सानों, जानवरों और पक्षियों आदि पर दया करने का आदेश दिया है। इसका फल यह सामने आएगा कि अल्लाह तुमपर आकाशों के ऊपर से दया करेगा।

Source
इस ह़दीस़ को अबू दावूद, तिर्मिज़ी और अह़मद ने रिवायत किया है
Download image

Saved at original quality