Hadith for the World
Tap the image to view it full size
फ़ज़ीलतें तथा आदाब

अबू मूसा रज़ियल्लाहु अन्हु अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से रिवायत करते हैं कि आपने फ़रमाया है :

Available in 48 languages
«अबू मूसा रज़ियल्लाहु अन्हु अल्लाह के नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- से रिवायत करते हैं कि आपने फ़रमाया है : "मोमिन के लिए जन्नत के अंदर एक खोखले मोती से बना एक तंबू होगा, जिसकी ऊँचाई साठ मील होगी। उसमें मोमिन की पत्नियाँ होंगी, जिनके पास वह आए-जाएगा और वह पत्नियाँ एक-दूसरे को देख नहीं सकेंगी।"»

Meaning translation ·

Explanation

The meaning in a few plain lines

अल्लाह के नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने यहाँ जन्नत की कुछ नेमतों के बारे में बात की है। आपने बताया है कि जन्नत के अंदर मोमिन को एक बहुत बड़ा और विशाल ख़ेमा मिलेगा, जो अंदर से ख़ाली हीरे से बना होगा। आकाश में उसकी लंबाई और चौड़ाई 60 मील होगी। उसके चारों कोनों में कुछ पत्नियाँ होंगी, जो एक-दूसरे को देख नहीं पाएँगी। वह मोमिन उनके बीच घूमता रहेगा।

Source
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है
Download image

Saved at original quality