HI
सीरत-ए-नबवी
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पत्नियाँ और आपके घर के हालात
4 hadiths
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की पत्नियाँ और आपके घर के हालात
4
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का नबी बनाया जाना
1
हिजरत
1
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के द्वारा लड़े गए युद्ध एवं सैन्य कारर्वाइयाँ
4
आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का बादशाहों से पत्राचार
1
अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के गुण तथा आचरण
24
4 hadiths
असवद बिन यज़ीद कहते हैं कि आइशा (रज़ियल्लाहु अनहा) से प्रश्न किया गया कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) घर में क्या करते थे? उन्होंने कहाः आप अपने घर वालों की सेवा में लगे रहते और जब नमाज़ का समय आ जाता, तो नमाज़ के लिए चले जाते थे।
इसे बुख़ारी ने रिवायत किया है।
आइशा -रज़ियल्लाहु अन्हा- कहती हैं कि मुझे नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- की पत्नियों में से केवेल ख़दीजा पर ग़ैरत आती थी। हालाँकि मेरे विवाह से पहले ही उनका निधन हो चुका था। वह कहती हैंः अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- जब बकरी ज़बह करते, तो कहतेः "इस में से ख़दीजा की सहेलियों को भेजो।" वह कहती हैं कि मैंने एक दिन आप को नाराज करदिया, और मैंने कहा: खदीजा! तो अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमायाः "मेरे अंदर उसका प्रेम रचा-बसा है।"
इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।
आइशा -रज़ियल्लाहु अन्हा- कहती हैं कि जब तक ख़दीजा -रज़ियल्लाहु अन्हा- जीवित रहीं, नबी -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने दूसरा निकाह नहीं किया।।
इसे मुस्लिम ने रिवायत किया है।
अबू मूसा -रज़ियल्लाहु अन्हु- कहते हैं कि अल्लाह के रसूल -सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम- ने फ़रमायाः "पुरुषों में से बहुत-से लोग संपूर्ण हुए, लेकिन स्त्रियों में से संपूर्ण केवल फ़िरऔन की पत्नी आसिया और मरयम बिंत इमरान हुईं। हाँ, सारी स्त्रियों में आइशा का वही स्थान है, जो सारे खानों में सरीद का है।"
इसे बुख़ारी एवं मुस्लिम ने रिवायत किया है।